मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

खजराना बप्पा और कुलदेवी महालक्ष्मी के समक्ष लगी गुहार

गणेश गोयल, संजय बांकडा के नेतृत्व में जय अग्रसेन खाटू श्याम पैनल के सभी 21 प्रत्याशी और समर्थक बडी संख्या में खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। वहां बप्पा और कुलदेवी महालक्ष्मी…

गणेश गोयल, संजय बांकडा के नेतृत्व में जय अग्रसेन खाटू श्याम पैनल के सभी 21 प्रत्याशी और समर्थक बडी संख्या में खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। वहां बप्पा और कुलदेवी महालक्ष्मी की साक्षी में सबको जिताने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कई अग्रवाल समाज के संगठन और पदाधिकारी समाजजन मौजूद रहे। उम्मीदवार संजय गोयल, नवीन बागडी, राजेश इंजीनियर, दिनेश बंसल जूनी इन्दौर, प्रयोग गर्ग, पिंकी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी के लिए किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल ने उम्मीदवार के रूप में बप्पा और मां लक्ष्मी के समक्ष जीत की गुहार की। राजेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, गोविन्द गर्ग, गोविन्द मोरनी, पवन ऐरन, मोहनलाल अग्रवाल, गोविन्द मंगल विजय नगर, सौरभ गोयल बालाजी, किशनलाल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल मालवा मिल, रीतेश तायल, पुनीत गर्ग, आशीष बद्रुका, अतुल गर्ग, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, घनश्याम गोयल, राजेश मित्तल, आभा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, निर्मला जिन्दल, पुष्पा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें