इंदौर। मंत्री तुलसीराम सिलावट का काफिला कल जब सयाजी चौराहा से गुजर रहा था तभी एक युवक उनकी कार के सामने आ गया और कार रुकवाने की कोशिश करने लगा। जब युवक सामने आया तो मंत्री के गार्ड ने कार से उतरकर तुरंत उसे हटाया लेकिन वह हटने को तैयार नहीं था। इसके बाद विजयनगर पुलिस ने युवक को पकड़ा। बताया जा रहा है वह सामान्य स्थिति में नहीं था। जब युवक अचानक कार के सामने आ गया तो मंत्री सिलावट भी अचंभित हो गए।


यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






