शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां ज्ञात-अज्ञात दिवंगतों की अस्थियों की मोक्ष यात्रा कल, राजवाड़ा पर पूजन के बाद ओंकारेश्वर रवाना रवींद्र नाट्यगृह में दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 1100 से अधिक प्रविष्टियां तपिश फाउंडेशन की ‘संगीतशाला’ कल, ट्रांस और क्वियर अधिकारों की उठेगी आवाज ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन कल, दशहरा मैदान से दौड़ेंगे 25 हजार धावक
इंदौर

स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम

अगले माह पीपीपी मोड पर होगा काम।

इंदौर विकास प्राधिकरण अगले माह में बेहद जल्द निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कीम 172 में पीपीपी मोड पर नवीन आधुनिक कन्वेंशन कम-एग्जिबीशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करेगा। जिसका फायदा आने वाले नए साल में लोगों को मिलेगा। जिसको लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) अफसरों ने पहल शुरू कर दी है। वहीं अब अगले हफ्ते निविदा संबधित प्रक्रिया और तमाम प्रोसेस पूरी होने के बाद बेहद जल्द इस साल के अंत में पीपीपी मोड पर निर्माण कार्य भी शुरू कर देगा। जिसको लेकर आईडीए अफसरों की विभागीय तैयारियां अब एकदम अंतिम दौर में है।

साढ़े पांच सौ करोड़ के आसपास बड़ी लागत से शुरू होगा निर्माण-

पीपीपी मोड पर लगभग साढ़े पांच सौ करोड़ रुपए के आसपास बड़ी लागत से स्कीम 172 क्षेत्र में अगले साल की शुरुआत में जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के मुताबिक अगले माह टेंडर संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द स्कीम 172 क्षेत्र में भव्य आधुनिक कन्वेंशन कम-एग्जिबिशन सेंटर का नव निर्माण करवाया जाएगा। जिसको लेकर वर्तमान में निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने को है। बताया जा रहा है कि इस माह के अंत में तकनीकी बीड खोली जाएगी। जिसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कर संभवतः आने वाले नए साल तक जल्द निर्माण संबंधित कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे। जिसका फायदा भविष्य में लोगों मिलेगा। गौरतलब है कि इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड द्वारा कई स्कीम में लगातार बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य किए जा रहे है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में विभिन्न स्कीम से जुड़े हजारों लोगों को भविष्य में मिलने वाला है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 8