लोक निर्माण विभाग द्वारा पुराने एबी रोड़ देवासनाका क्षेत्र में निरंजनपुर चौराहा से मांगलिया रोड़ टाटा शोरूम लसूड़िया मोरी तक का सालों पुराना अंधेरा दूर करने और हादसों पर लगाम के लिए सेंट्रल डिवाइडर निर्माण और रोशनी के लिए 7 किमी लंबे हिस्से में आकर्षक लाइटिंग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक जिसके तहत देवास नाका क्षेत्र के लसूडिया मोरी के इस हिस्से में विभाग द्वारा लगभग 6 करोड़ 39 लाख रुपए के आसपास खर्चकर मुख्य सड़क
सवा दो सौ बिजली के पोल पर लगेंगी 450 से ज्यादा एलईडी
लोकनिर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के मुताबिक करीब 7 किमी लंबी यानी 7000 मीटर लंबी सड़क पर सेंट्रल लाइटिंग लगाने के लिए लगभग पौने दो से सवा दो सौ के आसपास विद्युत पोल पर करीब 450 के आसपास तेज रोशनी वाली नई एलईडी लगाई जाएगी। यही नहीं इस कार्य के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास कर ठेकेदार की तलाश के लिए सातवीं बार टेंडर संबंधित तमाम प्रोसेस और प्रक्रिया शुरू की है। जिसके लिए विभागीय तैयारियां भी शुरू हो गई है।
के बीच के हिस्से में मजबूत 3 फीट ऊंची हाइट के सेंट्रल
सबसे पहले सेंट्रल डिवाइडर का शुरू होगा निर्माण
यही नहीं करीब 7 किमी लंबे रूट पर आए दिन होने वाली छोटी – मोटी दुर्घटना और हादसों पर रोक के लिए जल्द नए साल से पहले सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद आने नए साल में आकर्षक रोशनी के लिए नई तेज रोशनी वाली एलईडी लाइटिंग भी लगाई जाएगी ताकि पुराने एबी रोड़ वाले इस लसूडिया मोरी क्षेत्र का अंधेरा भी दूर हो जाएगा। जिसको लेकर अब तमाम तैयारियां शुरू हो गई है।
आकर्षक तेज उजाले वाली लाइटिंग लगाई जाएंगी। डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रोशनी के लिए
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



