शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां
अपराध

सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे

बायपास सर्विस रोड पर की कड़ा मारकर वारदात, 24 घंटे के पहले ही पुलिस ने किया खुलासा

सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे

कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास सर्विस रोड पर रात के समय फरियादी के सिर में कड़े से वार कर स्कूटी छीनने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई करीब 70 हजार रुपए कीमत की सुजुकी एक्सेस स्कूटी जब्त कर ली है।

कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे फरियादी अपनी सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी लेकर बायपास सर्विस रोड पर वाइन शॉप के पास पहुंचे थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से आए तीन बदमाशों ने गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे फरियादी के सिर में कड़े से चोट आई। इसके बाद आरोपी डरा-धमकाकर उनकी स्कूटी छीनकर भाग गए थे। इस मामले में कनाड़िया थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 26 नवंबर को तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सन्नी उर्फ माना पिता रितेश राव, निवासी ब्लॉक नंबर 13, भूरी टेकरी, सुमित पिता बाबूलाल चावरे निवासी ग्राम आरोलिया, तहसील मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर, हाल मुकाम दस्तूर डिलाइट गार्डन, इंदौर और सुमित पिता दिनेश चावरे, निवासी विश्वनाथ धाम कॉलोनी, खजराना बताए। जुर्म स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, प्रमुख आरोपी सन्नी उर्फ माना के खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के 6 प्रकरण और चोरी का 1 मामला शामिल है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 12