शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां
अपराध

राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

1.20 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

राऊ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजदूरों को नशे की पुड़िया बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की 12 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। राऊ पुलिस के अनुसार, बीती रात क्षेत्र में प्रभावी गश्त के लिए पुलिस टीम रवाना की गई थी। गश्त के दौरान रंगवासा फाटक के पास गुरुकुल कॉलोनी के व्यावसायिक क्षेत्र में मजदूरों को नशे की पुड़िया थमाते हुए एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश उर्फ शिशुपाल निवासी गुरुकुल कॉलोनी, रंगवासा, राऊ बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी गई है। राऊ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ व फॉरवर्ड ट्रेसिंग कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से और किससे लेकर आया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक प्रवीण जाधव, प्रधान आरक्षक कमलेश चौरे, आरक्षक नारायण यदुवंशी और आरक्षक रविप्रकाश की भूमिका रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 12