कॉलेजों में संकाय बदलकर यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को अगले साल से लीड कॉलेज में पहुंचकर पात्रता प्रमाण पत्र नहीं बनवाना होगा। न इंटरव्यू होगा। क्योंकि नई व्यवस्था पूरी तरह औपचारिकता बन गई थी।
जानकारी के अनुसार या तो यह व्यवस्था ही खत्म होगी या फिर प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता भी की जा सकती है।
पक्ष में है।
यह हुआ था लागू
पीजी एडमिशन में जिन छात्रों को संकाय बदलकर(जैसे बीकॉम के छात्र को एमए में एडमिशन लेना हो) या फिर मैजर-माइनर विषय से हटकर किसी अन्य विषय में पीजी करना हो तो पहले प्रवेश परीक्षा का निर्णय हुआ था। फिर 2026-27 सत्र में इस बार तय हुआ था कि 55 जिलों में छात्र लीड कॉलेज में पहुंचकर इंटरव्यू दे सकेंगे। लीड कॉलेजों की सूची वेबसाइट पर जारी होगी। वहीं 12 वीं के वे छात्र जिन्हें संकाय बदलकर या फिर मुख्य विषय से हटकर किसी अन्य स्पेशलाइजेशन में ग्रेजुएशन करने पर भी उन्हें भी प्रवेश परीक्षा नहीं देना पड़ी। उन्हें भी सिर्फ लीड कॉलेज पहुंचकर इंटरव्यू ही देना था। उदाहरण के लिए 12 वीं कॉमर्स से करने वाले छात्र को अगर बीकॉम की जगह बीए करना था तो उन्हें यह इंटरव्यू देना था। कॉलेजों में यूजी-पीजी में एडमिशन के लिए पूरे प्रदेश में यही कॉमन व्यवस्था लागू रही। उज्जैन यूनिवर्सिटी को इसका जिम्मा सौंपा गया था।
इंटरव्यू में छात्रों को संकाय बदलने से जुड़े पहलूओं व जिस कोर्स में एडमिशन लेना है, उससे जुड़े कुछ बेसिक सवालों के जवाब देना थे।
इंटरव्यू क्लीयर करने के बाद जो छात्र पात्र माने गए थे, उन्हें लीड कॉलेज की तरफ से पात्रता प्रमाण-पत्र मिला। आनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान मार्कशीट व अन्य दस्तावेजों के साथ यह इन छात्रों को यह प्रमाण-पत्र भी स्कैन करना था। उसी आधार पर उन्हें मेरिट के अनुसार कॉलेज अलॉट हुआ। एडमिशन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग व मेरिट के आधार पर कॉलेज अलॉट हुआ था।
कॉलेजों में एडमिशन के लिए दस्तावेज सत्यापन से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया वैसी ही थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





