श्रीश्री यादे प्रजापति बरदिया समाज का दिवाली मिलन कुम्हारखाड़ी प्रजापति धर्मशाला में आयोजित हुआ। महेश कश्यप, प्रेमदास नेताजी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय थे। बड़ी संख्या में प्रजापति बरदिया समाजजन मौजूद रहे। समाज के जरूरतमंद परिवारों को मंत्री विजयवर्गीय विधायक निधि से 5 लाख रु. की राशि स्वीकृत की और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को मिट्टी के बर्तन, मटके दिए, खिलौने बनाने के लिए 25 इलेक्ट्रॉनिक चॉक का वितरण किया गया। अब जरूरतमंद लोग इलेक्ट्रॉनिक चॉक से मिट्टी के सामान का निर्माण करेंगे, जिससे निर्माण ज्यादा होगा। विजयवर्गीय ने समाज की मातृशक्तियों द्वारा बनाए गए दीये भी खरीदें। विजयवर्गीय ने समाज की धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने एवं धर्मशाला के बाहर गेट बनवाने की बात भी कही और कहा कि अगर समाज के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक की और जरूरत हो, तो बताए हम और व्यवस्था करवा देंगे। धर्मशाला कार्यक्रम के दौरान दीप जलाकर रोशन भी किया गया। बड़ी संख्या में समाजजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महेश कश्यप, प्रेमदास नेताजी, राम कश्यप, हुकुमचंद कश्यप, विजय कश्यप, रमेश कश्यप, पन्नालाल कश्यप, प्रहलाद कश्यप, गोवर्धन कश्यप, राम कश्यप, राजू खिलचंद प्रजापति, शशि कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, जगदीश कश्यप, नितिन कश्यप, विशाल कश्यप, अजय प्रजापति, संतोष कश्यप, ममता कश्यप, महेश कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






