शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां ज्ञात-अज्ञात दिवंगतों की अस्थियों की मोक्ष यात्रा कल, राजवाड़ा पर पूजन के बाद ओंकारेश्वर रवाना रवींद्र नाट्यगृह में दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 1100 से अधिक प्रविष्टियां तपिश फाउंडेशन की ‘संगीतशाला’ कल, ट्रांस और क्वियर अधिकारों की उठेगी आवाज
अपराध

सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा

सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग किशोरी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने परिचित दो युवतियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त अलफेज मंसूरी के साथ सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने गई थी। उसी दौरान वहां पहले से परिचित सोफिया और रिशु उर्फ बवाल भी चाय पीने पहुंच गईं। नाबालिग ने सभी के लिए चाय का ऑर्डर किया था। फरियादी ने बताया कि जब सभी चाय लेने लगे, तभी सोफिया मजाक में गाली-गलौज करने लगी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो सोफिया और तेज आवाज में गालियां देते हुए बाल पकड़कर मारपीट करने लगी। पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने सोफिया और रिशु उर्फ बवाल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 12