शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर में अब 311 ऐप से बुलाइए कचरा गाड़ी: शादी-भंडारे और दुकानों का कचरा उठेगा ऑन डिमांड इंदौर कांग्रेस में बिना स्वीकृति धरना-प्रदर्शन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर एकजुटता की मांग कैलाश विजयवर्गीय ने प्रजापति समाज को बांटे 25 इलेक्ट्रॉनिक चॉक, धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने का भी भरोसा इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले खेलों का उत्सव, विजेताओं को मिलेगा इनाम इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे इंदौर: “मंडी लगवाओ या गिरफ्तार करो” – फूटी कोठी में गरजे जीतू पटवारी, मौके पर बनी अस्थायी जेल इंदौर में मां की हैवानियत: 7 साल की बेटी का पैर जलती गैस पर रखा, नानी ने बचाया दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले
इंदौर

इंदौर कांग्रेस में बिना स्वीकृति धरना-प्रदर्शन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर एकजुटता की मांग

कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप पर उठे सवाल, बिना संगठन की स्वीकृति के धरना-प्रदर्शन से कांग्रेसियों में नाराजगी।

इंदौर कांग्रेस में बिना स्वीकृति धरना-प्रदर्शन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर एकजुटता की मांग

कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी यह लिखा जा रहा है कि जिसको जो समझ में आ रहा है वह कांग्रेस में कर रहा है, जिस नेता को जहां समझ में आती है वहां जाकर वह काम करने लगता है, जबकि पहले संगठन ने कहा था कि कोई भी धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन करना है तो उसकी जानकारी शहर कांग्रेस को देना होगी और स्वीकृति लेकर कार्यक्रम करना होगा। स्थानीय कांग्रेसियों से भी इस मामले में चर्चा नहीं हो रही है।

पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाते थे, संगठन को इससे क्या लाभ-हानि होगी उसे भी जोड़ा जाता था। जिस तरह से अभी निगम में नेताप्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने बगैर शहर कांग्रेस को विश्वास में लिए फूटी कोठी- द्वारकापुरी सब्जी मंडी को लेकर गिनती के कांग्रेसी और एक पार्षद के साथ प्रदर्शन करने पहुंची थी जिसका खामियाजा भी निगम नेताप्रतिपक्ष को जेल जाकर भुगतना पड़ा था।

इस मामले में नेताप्रतिपक्ष अलग-थलग नजर आई। कुछ कांग्रेसी लिख रहे हैं कि अब कांग्रेस को एकजुटता की आवश्यकता है, बगैर शहर कांग्रेस की स्वीकृति के काम नहीं होना चाहिए यही स्थिति जिला कांग्रेस में भी होना चाहिए।

कांग्रेस को जहां अभी मतदाता सूची पर काम करना चाहिए वह काम नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस को कल जहां बूथ रक्षक की घोषणा करना थी वह घोषणा भी कांग्रेस नहीं कर पाई और कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सब्जी मंडी के लिए प्रदर्शन का ऐलान हो गया उसमें सभी कांग्रेसियों को एकजुट होना पड़ा और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भीड़ भी जुटी।

ऐसा ही अब कांग्रेसी मान रहे हैं कि कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना होगा नहीं तो भाजपा सरकार में कांग्रेसियों पर आए दिन मुकदमे लगेंगे और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर