शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
रोक के बावजूद राजवाड़ा समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे ई-रिक्शा, अभी समझाइश दे रही पुलिस सरस्वती नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी छोड़ने पर निगम ने ठोका 40 हजार का जुर्माना भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज द्वारकापुरी सब्जी मंडी विवाद के बाद नगर निगम के रिमूवल विभाग की कमान फिर महिला अधिकारी को कम बारिश से जलसंकट की आशंका, इंदौर में 300 नए बोरिंग पर आज एमआईसी में होगा फैसला इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए सिरदर्द बनीं गोपाल मंदिर परिसर की 43 दुकानें, बार-बार टेंडर के बाद भी खरीदार नहीं भागीरथपुरा जलकांड के दोषी अफसरों को प्रमोशन पर कांग्रेस का हमला- यह उपकृत करने जैसा भाजपा कार्यशाला से पहले व्यवस्था टोली की बैठक, कई पदाधिकारी रहे मौजूद भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन
इंदौर

कम बारिश से जलसंकट की आशंका, इंदौर में 300 नए बोरिंग पर आज एमआईसी में होगा फैसला

महापौर परिषद की बैठक में रखा प्रस्ताव

इंदौर नगर निगम की महापौर परिषद की आज होने जा रही बैठक में शहर में 300 स्थानों पर नए बोरिंग करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस साल कम बारिश होने के कारण शहर में पानी का संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में नगर निगम द्वारा संकट की संभावना वाले क्षेत्रों में बोरिंग करवाया जाना है। आज दोपहर में महापौर परिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया है। इसके साथ 31 अन्य प्रस्ताव भी रखे गए हैं। इन प्रस्तावों में शहर के गैंट्री बोर्ड पर विज्ञापन के प्रदर्शन का अधिकार देने का प्रस्ताव शामिल है। इस बैठक में विज्ञापन के अधिकार के आधार पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा बहुत सारी सड़कों और चौराहों के नामकरण का प्रस्ताव रखा गया है। लिट चौक और किशोर अलंकरण समारोह के लिए अनुदान देने का प्रस्ताव आज की बैठक में शामिल किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 4