शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
सिर पर कड़े से वार कर छीनी थी स्कूटी, कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे में तीन लुटेरे दबोचे चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज राऊ में मजदूरों को बेच रहा था नशे की पुड़िया, 1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां
अपराध

चंदननगर में उधारी के लिए पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज

चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित अहमद नगर बांक में उधार के पैसे मांगने के लिए एक युवक ने पड़ोसी महिला को बहाने से अपने घर बुलाया, दरवाजा बंद कर गाली-गलौज

चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित अहमद नगर बांक में उधार के पैसे मांगने के लिए एक युवक ने पड़ोसी महिला को बहाने से अपने घर बुलाया, दरवाजा बंद कर गाली-गलौज की और हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर दी। महिला के पति के मौके पर पहुंचने के बाद मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार अहमद नगर बांक निवासी फरियादी ईरम मंसूरी पति वसीम मंसूरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीसरी गली अहमद नगर बांक निवासी आरोपी आमीर उनके घर आया और उनकी सास परवीन से बोला कि खाला, मेरी अम्मी ईरम भाभी को हमारे घर बुला रही हैं। इस पर ईरम आमीर के साथ उसके घर के भीतर चली गईं। घर के अंदर आमीर की मां दिखाई नहीं दीं, जिस पर ईरम ने पूछा कि खाला कहां हैं। इसी दौरान आमीर ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और ईरम से उधार दिए गए पैसों की मांग करने लगा। जब उन्होंने कहा कि अभी उनके पास पैसे नहीं हैं और दरवाजा खोलो, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगा। तभी ईरम के पति उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर आईं पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 12