शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार सरवटे बस स्टैंड पर चाय पीने के दौरान विवाद, युवतियों ने किशोरी को बाल पकड़कर पीटा कॉलेज एडमिशन में बड़ा बदलाव: संकाय बदलने के लिए अब लीड कॉलेज नहीं जाना होगा, अगले साल से नई व्यवस्था विजयनगर के पुराने आरटीओ की जगह बनेगा पीएम ई-बस डिपो, 7.75 करोड़ होंगे खर्च स्कीम 172 में बनेगा भव्य कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर, आईडीए अगले माह पीपीपी मोड पर शुरू करेगा काम निरंजनपुर से मांगलिया तक 7 किमी सड़क पर बनेगा सेंट्रल डिवाइडर, 6.40 करोड़ से लगेंगी 450 एलईडी एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन ने भेंट कीं 61 हजार की दवाइयां ज्ञात-अज्ञात दिवंगतों की अस्थियों की मोक्ष यात्रा कल, राजवाड़ा पर पूजन के बाद ओंकारेश्वर रवाना रवींद्र नाट्यगृह में दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 1100 से अधिक प्रविष्टियां तपिश फाउंडेशन की ‘संगीतशाला’ कल, ट्रांस और क्वियर अधिकारों की उठेगी आवाज
अपराध

राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार

54 बल्क लीटर देसी शराब जब्त

राजेंद्र नगर में झाड़ियों में छिपाकर बेच रहा था देसी शराब, 54 लीटर के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को 54 बल्क लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 21 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी झाड़ियों में शराब छिपाकर वहीं से बिक्री कर रहा था। राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीर सावरकर नगर के आगे लाल मल्टी के पास नीम के पेड़ के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति अवैध शराब छिपाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनीत पिता राजेश तंवर, निवासी आनंद नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54 बल्क लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 12