शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन सयाजी चौराहे पर मंत्री तुलसी सिलावट की कार के सामने खड़ा हुआ युवक, पुलिस ने पकड़ा इंदौर में अब 311 ऐप से बुलाइए कचरा गाड़ी: शादी-भंडारे और दुकानों का कचरा उठेगा ऑन डिमांड इंदौर कांग्रेस में बिना स्वीकृति धरना-प्रदर्शन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर एकजुटता की मांग कैलाश विजयवर्गीय ने प्रजापति समाज को बांटे 25 इलेक्ट्रॉनिक चॉक, धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने का भी भरोसा इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में वार्षिक उत्सव से पहले खेलों का उत्सव, विजेताओं को मिलेगा इनाम इंदौर: पटवारी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, धमकाया- तुम्हें भी बंद कर देंगे इंदौर: “मंडी लगवाओ या गिरफ्तार करो” – फूटी कोठी में गरजे जीतू पटवारी, मौके पर बनी अस्थायी जेल इंदौर में मां की हैवानियत: 7 साल की बेटी का पैर जलती गैस पर रखा, नानी ने बचाया
इंदौर

भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन

सेवादूत अभियान एवं विधानसभा समन्वयकों की कार्यशाला शुरू

भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि आज सुपर कारिडोर स्थित होटल रिसोर्ट में सेवादूत अभियान एवं विधानसभा समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर मार्गदर्शन देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी आने का प्रोग्राम तय नहीं हुआ है। सुमित मिश्रा ने बताया कि 1 से 25 दिसम्बर तक सेवादूत अभियान चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत व्यवस्था टोली में लगे कार्यकर्ता कार्य करेंगे। इसमें अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्था की दृष्टि से इंदौर संगठन को नम्बर-1 माना जाता है। इस अभियान में कार्यकर्ता अपनी लोकसभा छोड़कर दूसरी लोकसभा में 25 दिन का समय देंगे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश एवं संगठन के लिए 25 वर्ष दिये है तो कार्यकर्ता होने के नाते हमें देश और संगठन के सशक्तिकरण के लिये 25 दिन देना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 3