सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News

सुधार नीति

सिटी ब्लास्ट हर खबर सही छापने की कोशिश करता है, फिर भी गलती हो सकती है। गलती पता चलने पर हम उसे जल्द से जल्द और खुले तौर पर सुधारते हैं।

गलती की सूचना कैसे दें

खबर का लिंक (या अख़बार की तारीख़ और पृष्ठ), गलती क्या है और सही जानकारी क्या है — यह सब ईमेल करें: cityblastindore@gmail.com, या संपर्क करें पेज पर दिए नंबर पर भेजें। हम 48 घंटे के अंदर जवाब देने की कोशिश करते हैं।

हम कैसे सुधारते हैं

  • तथ्य की गलती (नाम, संख्या, तारीख़, पद): वेबसाइट पर खबर तुरंत सुधारी जाती है और खबर के ऊपर सुधार की जानकारी और समय दिखाया जाता है।
  • बड़ी गलती: अख़बार के अगले अंक में भी सुधार छापा जाता है।
  • नई जानकारी आने पर: खबर में “ताज़ा अपडेट” जोड़ा जाता है, समय के साथ।
  • वर्तनी या छोटी भाषा की गलतियाँ बिना सूचना के ठीक की जा सकती हैं।

छपा हुआ अख़बार (ई-पेपर PDF) जैसा छपा था वैसा ही रहता है; सुधार वेबसाइट की खबर में और अगले अंक में किया जाता है।

अंतिम बदलाव: 12 अक्टूबर 2026