प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सीधा आरोप लगाया कि शासन अभी दोषी अधिकारी को भी प्रमोशन देकर उपकृत कर रहा है। कुछ दिन पहले भागीरथपुरा दूषित जलकांड में कई लोगों की मृत्यु हुई थी। द्विवेदी ने कहा कि मेरे और अन्य लोगों द्वारा न्यायालय में इस मामले में याचिका भी लगाई गई थी। इस मामले में जो दोषी अधिकारी थे उन्हें कुछ आराम देकर प्रमोशन देकर उपकृत कर दिया गया एक नहीं तीन अधिकारियों को भाजपा सरकार ने उपकृत किया, जबकि जांच रिपोर्ट में यह तीनों अधिकारी दोषी करार दिए गए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






