शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
मध्यप्रदेश

भाजपा नेताओं की भोपाल में वरिष्ठों से मुलाकात चर्चा में बनी

भाजपा का एक गुट दीपावली मिलन के लिए भोपाल पहुंचा, जिसे राजनीतिक रूप भी दूसरे गुट ने दिया है। पहले से गौरव रणदिवे सावन सोनकर, मनोज पटेल और एकलव्यसिंह गौड़…

भाजपा नेताओं की भोपाल में वरिष्ठों से मुलाकात चर्चा में बनी
भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात करते इंदौर के भाजपा नेता

भाजपा का एक गुट दीपावली मिलन के लिए भोपाल पहुंचा, जिसे राजनीतिक रूप भी दूसरे गुट ने दिया है। पहले से गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, मनोज पटेल और एकलव्यसिंह गौड़ की जोड़ी राजनीतिक रूप से चर्चा में बनी हुई है और कल जब भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी से इंदौर के दो विधायक, एक पूर्व विधायक सहित अन्य ने मुलाकात की तो यह दिवाली मिलन की मुलाकात राजनीतिक रूप से चर्चा में बन गई।

भोपाल में दीपावली मिलन के दौरान विधायक मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गौरव रणदिवे सहित इंदौर के भाजपा नेता
भोपाल में दीपावली मिलन के दौरान विधायक मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गौरव रणदिवे सहित इंदौर के भाजपा नेता
भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते इंदौर के भाजपा नेता
भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते इंदौर के भाजपा नेता

विधायक गौड़, पटेल, पूर्व विधायक गुप्ता, सोनकर, एकलव्य के साथ गौरव रणदिवे पहुंचे और की चर्चा

कल इंदौर से भोपाल पहुंचे विधायक मालिनी गौड़, मनोज पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, निगम अध्यक्ष सावन सोनकर और एकलव्यसिंह गौड़ ने भोपाल में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के साथ अलग-अलग नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री से मुलाकात पर दूसरे गुट की निगाह भी लगी रही और जैसे ही यह मुलाकात हुई और चित्र व समाचार बाहर आए वैसे ही भाजपा के सोशल मीडिया पर भी यह सबकुछ चर्चा में आ गया।

इस खेमे ने सबसे ज्यादा चर्चा नरेन्द्रसिंह तोमर से की, उसके बाद चन्द्रशेखर तिवारी से भी बातें हुई, मुख्यमंत्री से जरूर कम चर्चा हुई। कुछ समय से यह खेमा एक साथ नजर आ रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 2