शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार

संजय गांधी नगर से शिवधाम कॉलोनी तक मिलेगी नई सड़क की सौगात

बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
बिजलपुर में नीम चौक से संजय गांधी नगर तक नई सीमेंट सड़क का निर्माण

इंदौर। राऊ विधानसभा के अंतर्गत बिजलपुर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 78 से जुड़े नीम चौक से लेकर संजय गांधी नगर पूर्व विधायक जीतू जिराती के घर के सामने तक खुदाई कर नई सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि इसके अलावा शिवधाम कालोनी रोड़ पर आगे करीब आधा किमी लंबे हिस्से में कई जगह सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि बिजलपुर ग्राम के नीम चौक से लेकर संजय गांधी नगर के बड़े हिस्से तक वर्तमान में खुदाई कर नई सीमेंट सड़क निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों के घरों के ओटले और पुरानी लाइन बदलकर हाथों हाथ सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताकि लोगों की सालों पुरानी समस्या का समाधान हो सकें। साथ ही लोगों को नई सड़क की सौगात मिल सके।

आधी से ज्यादा सड़क बनकर हो गई तैयार

क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश आर्य ने बताया लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नीम चौक से पूरे गांव को जोड़ने वाली संजय नगर राम मंदिर तक मुख्य सड़क का कार्य होगा। इसके साथ ही शिवधाम मंदिर से संजय गांधी नगर तक एक करोड़ 30 लाख की लागत से नई सीमेंट सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से मंजूर सड़क निर्माण का कार्य पिछले दिनों शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत वर्तमान में करीब आधी से ज्यादा सड़क कई जगह बनकर तैयार हो चुकी है। जबकि कई जगह निर्माण कार्य इन दिनों तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है।

कई जगह लोगों के घरों के ओटले और अन्य बाधक निर्माण बन रहे बाधा

इधर, बिजलपुर ग्राम में बड़े स्तर पर गांव की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्ग पर चल रहे हैं सड़क निर्माण कार्य के तहत कई जगह जगह लोगों के घरों और दुकानों के बाहर के ओटले और अन्य बधक निर्माण रोड़ा बन रहे हैं जिन्हें क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश आर्य द्वारा लोगों से बातचीत कर आपसी सहमति से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों की सहमति से सड़क निर्माण और चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं दूर कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए। जिसको लेकर लोगों से बातचीत कर बाधक निर्माण आपसी सहमति से हटाकर सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा बिजलपुर क्षेत्र में आने वाले दिनों में दिवाली से पहले कुछ जगह और नई सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 7