भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर आज से इन्दौर सम्भाग के दौरे पर रहेंगे। चंद्रशेखर दोपहर 1 बजे इन्दौर पहुंचेंगे और वे कुछ देर यहां रुककर बुरहानपुर में जिला बैठक, प्रबंध समिति बैठक लेंगे। वहां से वे खंडवा पहुंचकर प्रबुद्धजन गोष्ठी और कोर ग्रुप की बैठक में भी शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में होगा। ओंकारेश्वर के बाद कल 14 नवम्बर को महेश्वर, खरगोन, ठीकरी, बड़वानी में भी बैठक लेंगे। कल रात्रि विश्राम ठीकरी में होगा। 15 नवम्बर को भी वे दौरे पर रहेंगे। बड़वानी में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण एवं जनजातीय गौरव दिवस में भी शिरकत करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





