इंदौर। छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम इंदौर में 12 नवम्बर को ओलिंपियन पप्पू यादव के नेतृत्व में भारतीय शैली की राज्य टीम का चयन सुरेश यादव सचिव मध्यप्रदेश कुश्ती संघ द्वारा एक दिवसीय राज्य कुश्ती चयन ट्रायल्स 12 नवम्बर को किया जावेगा। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि पहलवानों का वजन 10 से 12 बजे तक लिया जावेगा। इसमें मध्यप्रदेश का कोई भी पहलवान भाग ले सकता है। इसके विजेता पहलवान 17 से 19 नवंबर तक आगरा में राष्ट्रीय ट्रेडिशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें भाग लेने वाले पहलवान एनआईएस कुश्ती कोच केजस यादव, गोविंद गुर्जर, विकास यादव से संपर्क कर सकते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





