शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का

जीतू बोले प्रदेश में 500 प्रतिशत बनेगी कांग्रेस की सरकार तो सिंधिया बोले कांग्रेस ज्योतिष बदले

दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के मंच पर जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से एक बड़ी मांग कर दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे दिग्विजय सिंह के बेटे समान हैं। इसलिए उनकी राजनीतिक विरासत पटवारी की और सारा पैसा जयवर्धन सिंह का है।

पटवारी के इस बयान के बाद मंच पर तो ठहाके की गूंज हुई लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। इधर, दिग्विजय सिंह के जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी को चने के झाड़ पर चढ़ा रहे हैं। वे पहले भी कई बार उन्हें चने के झाड़ पर चढ़ा चुके हैं और उतार भी चुके हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 500 प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो वे इस सवाल को टाल गए। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह कई साल से गलत ज्योतिषी के पास जा रही है, उसे अपना ज्योतिषी बदलने की जरूरत है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 3