इंदौर। इंदौर अहमदाबाद फोरलेन सड़क का मेंटेनेंस वर्क आने वाले दिनों में बेहद जल्द लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी शुरू करेगा। जिसको लेकर विभागीय तैयारी भी शुरू हो गई है। मेंटेनेंस प्रोजेक्ट से जुड़े पीडब्ल्यूडी सब डिविजन नम्बर एक के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर धार अहमदाबाद फोरलेन एनएच 47 के लगभग साढ़े चार 4:50 किलोमीटर हिस्से में आवश्यक सुधार कार्य और मेंटेनेंस का कार्य विभाग द्वारा जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत इस 60 टर्म मेंटेनेंस प्रोजेक्ट के अनुमानित लागत लगभग 1.16 करोड़ रखी गई है इसके तहत सड़क की मरम्मत को देखने की अवधि 1 वर्ष निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि अगले माह निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां आवश्यक मरम्मत कार्य और उबड़-खाबड़ हिस्सों को सुधारने और गड्ढों को भरने का काम तेजी के साथ शुरू किया जाएगा ताकि इस रूट से राजस्थान और गुजरात जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी और दिक्कत से बड़ी राहत मिलेगी।
अभी सफ़र के बीच दचकों से होती है शुरुआत
वहीं अभी इस रूट से इंदौर अहमदाबाद फोरलेन सड़क से अहमदाबाद और गुजरात की ओर आने- जाने वाले हजारों वाहन चालकों के साथ रात दिन सफ़र करने वालों को ऱोजाना गड्ढों और कई हिस्सों में उबड़-खाबड़ रास्तों के बीच होकर सफ़र करना पड़ता है। बेहद जल्द सड़क मेंटेनेंस कार्य शुरू हो जाने से आने जाने वाले सैकड़ो वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। साथ उनका सफर भी आरामदायक होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



