शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
अपराध

मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार

इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र में अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल हैक कर बैंक खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित…

इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र में अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल हैक कर बैंक खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात सराफा थाना क्षेत्र के धान गली में रहने वाले तुहीन पिता विश्वजीत गोराई, मूल निवासी ग्राम माधवचौक, मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल के साथ हुई। फरियादी तुहीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किसी अज्ञात शातिर बदमाश ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल हैक होने के बाद ठग ने उनके बैंक खाते से चुपचाप ऑनलाइन तरीके से 1 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर निकाले लिए। खाते से बड़ी रकम कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्पलाइन से मिली जानकारी और पीड़ित की शिकायत के आधार पर सराफा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन संदिग्ध बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल्स की तकनीकी जांच कर रही है, जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई है, ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 8