शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
इंदौर

एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च

इंदौर। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज द्वारा इंदौर में विजयनगर क्षेत्र में पुराने आरटीओ कार्यालय पर पीएम ई बस योजना के अंतर्गत नवीन बस डिपो तैयार करने और इनके आधुनिकरण…

इंदौर। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज द्वारा इंदौर में विजयनगर क्षेत्र में पुराने आरटीओ कार्यालय पर पीएम ई बस योजना के अंतर्गत नवीन बस डिपो तैयार करने और इनके आधुनिकरण चार्जिंग सिस्टम लगाने के लिए यहां 7.75 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। जिसको लेकर प्रबंधन ने ऑनलाइन निविदा संबंधित तमाम प्रोसेस और तैयारियां भी शुरू कर दी है। यही नहीं इसके अलावा चंदन नगर क्षेत्र में भी एक और नए सिटी बस डिपो को अपडेट करने और नवनिर्माण चार्जिंग सिस्टम के नवीनीकरण और अन्य कई सिविल कार्यों के लिए यहां लगभग 5 करोड़ छांसठ लाख के आसपास खर्च किए जाएंगे। जिसको लेकर वर्तमान में टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अगले माह की शुरुआत से होगा निर्माण कार्य का शुभारंभ-

कहा जा रहा है कि अगले महीने की शुरुआत में निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेहद जल्द हाथों हाथ निर्माण कार्य और अपडेशन के काम भी शुरू कर दिए जाएंगे। जिसको लेकर भी विभागीय तैयारियां शुरू हो गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत प्रदेशभर में नवीन ई-बसें चलने और लगातार इनकी संख्या में इजाफा होने के बाद शासन – प्रशासन द्वारा चार्जिंग ढांचे को मजबूत करने के लिए नए चार्जिंग स्टेशन तैयार करने के साथ बसों को व्यवस्थित खड़े रखने के लिए नए डिपो तैयार करने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विजयनगर क्षेत्र में पुराने आरटीओ ऑफिस की जगह नया आधुनिक चार्जिंग सिस्टम से अपडेट बस डिपो तैयार करने का काम भी आने वाले दिनों में जल्द शुरू होगा। इसके अलावा सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि लगातार नई इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने के साथ अगले साल तक 500 से ज्यादा बसें और शुरू करने की तैयारी है। जिसके अंतर्गत इंदौर में भी इलेक्ट्रिक सिटी बसों की संख्या बढ़ेगी। जिसको ध्यान में रखते हुए लगातार चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने के साथ पुराने चार्जिंग सिस्टम अपडेट करने का काम भी तेजी के साथ हो रहा है। साथ ही बसों को व्यवस्थित खड़ी रखने के लिए नवीन डिपो भी तैयार किए जा रहे हैं। जिसके तहत राजीव गांधी, नेहरू पार्क, खजराना, पालदा में न्यू आरटीओ और देवासनाका के बाद अब विजय नगर और चंदन नगर में भी नए डिपो तैयार किए जा रहें है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 7