गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार में होगा आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले मे 15 नवम्बर को रोड- शो करेंगे। गांव में ग्रामीणों से संवाद भी किया जाएगा। जोबट में भी आयोजन होगा। धार जिले में 15 नवम्बर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच जायेंगे और उनसे संवाद कर शासकीय योजनाओं के लाभ प्रदाय का फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री धार जिले में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र पट्टेधारियों के प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री का अपने समक्ष निष्पादन भी करायेंगे।

साथ ही धार जिलेवासियों को करोड़ों की लागत के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। भगवान बिरसा मुंडा जयंती को और भी विशेष बनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15 नवम्बर को ही ‘डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट’ का लोकार्पण कर धार और आलीराजपुर जिले के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिये नर्मदा जल का उपहार देंगे। डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट से धार जिले के 84 और आलीराजपुर जिले के 42 गांवों की लगभग 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को रबी मौसम में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लगभग 1 लाख 26 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 8