बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट 16 से

इंदौर।

इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब के द्वारा तृतीय मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट का आयोजन 16 नवम्बर से किया जाएगा। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट के क्वालीफाइंग राउण्ड 13 से 15 नवम्बर को खेले जाएंगे तथा मुख्य दौर 16 से 21 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय रैंकिंग टूर्नामेन्ट में प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ीगण भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेन्ट में बालक वर्ग- 12 वर्ष आयु, 14 वर्ष आयु, 18 वर्ष आयु बालिका वर्ग-12 वर्ष आयु, 14 वर्ष आयु, महिला एकल तथा पुरूष एकल व युगल वर्ग रखे गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 11