शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
अपराध

सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

अलग-अलग इलाकों में चोरों का धावा

इंदौर। एमआईजी और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जहां अज्ञात बदमाशों ने घरों के ताले व ड्रॉज तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एमआईजी थाना क्षेत्र में अनूप नगर में रहने वाली संगीता पति संजीव श्रीमाल के घर से अज्ञात चोर पुराने इस्तेमाल सोने के जेवर चुरा ले गए। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने अपनी सोने की छोटी अंगूठी और कान के टोप्स घर की ड्रॉज में रखे थे, जो 5 नवंबर से 8 नवंबर के बीच गायब हो गए। घर में काफी तलाशने पर जब जेवर नहीं मिले, तो एमआईजी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी तरह लसूड़िया थाना क्षेत्र में विक्टोरिया सिटी में रहने वाले सोबरन खरे पिता लखपत सिंह खरे जब अपने पैतृक गांव भिंड से लौटकर इंदौर अपने घर पहुंचे, तो उनके मकान के मुख्य गेट और हॉल के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात बदमाश अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवरात और करीब 12,000 रुपये नकद चुराकर ले गए। लसूड़िया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 8