शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दिग्गी से बोले पटवारी… राजनीतिक विरासत मेरी और सारा पैसा जयवर्धन का संपादकीय: फिर मैनहोल में गिरा बच्चा, शहरों में विकास के दावों के बीच कब तक मरता रहेगा आम इंसान स्वच्छता में श्रेष्ठता का मुकुट छिना, अब श्रेय नहीं आत्ममंथन की जरूरत! नाबालिग का पीछा कर किया परेशान मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख 30 हजार सूने मकान और ड्रॉज का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड का मेंटेनेंस शुरू करेगा पीडब्ल्यूडी एआईसीटीएसएल विजयनगर और चंदननगर बस डिपो को अपडेट के लिए करेगा 13 करोड़ से ज्यादा खर्च बिजलपुर में आधा दर्जन गलियों में हो रही है नई सड़क तैयार
अपराध

ओवरटेक को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे से मारपीट

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया के पास ओवरटेक करने की मामूली बात को लेकर दो बाइक सवार युवकों ने चाचा-भतीजे के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बदमाशों ने…

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया के पास ओवरटेक करने की मामूली बात को लेकर दो बाइक सवार युवकों ने चाचा-भतीजे के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बदमाशों ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से हमला कर भतीजे का सिर फोड़ दिया। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी विशाल पिता प्रकाश वारिया, निवासी दुधिया अपने भतीजे के साथ बाइक से महू से घर लौट रहे थे। रास्ते में पत्थर मुंडला से सनावदिया के बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उनके आगे-पीछे चल रहे थे। सनावदिया पहुँचकर जब विशाल अपने भतीजे के साथ रुके, तभी दोनों आरोपियों ने आकर ओवरटेक करने का आरोप लगाते हुए विवाद और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने विशाल के साथ मारपीट की, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। जब भतीजे ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो एक आरोपी ने अपने हाथ में पहने स्टील के कड़े से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों के चिल्लाने पर परिजन विजय और आरती बाई मौके पर पहुँचे और बचाव की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने अपना नाम प्रदीप बागरी और बलवंत बागरी बताया और जाते-जाते दोबारा ओवरटेक करने पर जान से मारने की धौंस दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 13 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 November 2026, पृष्ठ 8