अभा अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरि अग्रवाल ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय के स्वामित्व की उज्जैन के बडनगर रोड पर स्थित भूमि पर सिंहस्थ में चिकित्सा एवं अन्नक्षेत्र सहित विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जाएँगे। रामस्नेही सम्प्रदाय की जमीन का अवलोकन करने जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज उज्जैन पहुंचे तो उनका सम्मान सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने किया। हरि अग्रवाल, मुकेश कचोलिया, अशोक गोयल, शैलेन्द्र मित्तल, ललिता मित्तल सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




