मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य विजय (एवी) सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल के दौरान ही दिसंबर 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




