मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

दतिया में आज नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन

इधर मुख्यमंत्री और नरोत्तम उधर पटवारी ठोकेंगे ताल

भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के समय जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी तिवारी का नामांकन भरवाने खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की आज शहर में सभाएं होंगी। सभा के बाद कांग्रेस जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर में रैली निकालेगी, वहीं भाजपा सीएम यादव की अगुवाई में रोड शो करेगी। भाजपा ने इस उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें