मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अग्रवाल समाज की सनातन पैनल ने भी किया जनसम्पर्क

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में अग्रसेन सनातन पेनल ने अपने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजन के बाद शुरू किया। महेश मित्तल, बल्लू छापछरिया…

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में अग्रसेन सनातन पेनल ने अपने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजन के बाद शुरू किया। महेश मित्तल, बल्लू छापछरिया की मौजूदगी में प्रत्याशी दिनेश बंसल, भरत ऐरन, शीतल गर्ग तोड़ीवाला, केके गोयल, हरिकिशन जिंदल, विशाल बद्रिका, अजय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमन सिंघल, आशीष गर्ग, गौरव अग्रवाल, हितेश गोयल, संजय डी. गोयल, नितिन अग्रवाल, राम तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, अंजली मंगल, शशि एरन, स्वाति मंगल की मौजूदगी रही। पैनल संयोजक राजेश बंसल, नन्दू कंदोई ने कहा कि इस बार सनातन पैनल ने कर्मठ चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। इस दौरान ज्योति गर्ग, राजा अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पवन गोयल मेमदीवाला, विकास मित्तल, संजय बंसल, मनोज बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, गिरीश तोड़ीवाला, सुरेश रामपिपलिया, बालकिशन अग्रवाल सहित समाजबंधु मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें