सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

एक घंटे पहले घर से रुपये लेकर निकला था

दी है। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रात में अपने घर आया और बाहरी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के करीब एक घंटे पहले ही वह पत्नी से कुछ देर में लौटने का कहकर रुपये लेकर निकला था। देर रात जब पत्नी कमरे में पहुंची, तब वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूसाखेड़ी निवासी मनोज पिता मोहर सिंह ठाकुर(35) गैस सिलेंडर वितरण का काम करता था। बीती रात करीब 12:30 बजे मनोज ने अपने घर के बाहरी कमरे में सुसाइड कर लिया। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि रात लगभग 11 बजे मनोज अपनी पत्नी से थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर कुछ रुपये लेकर घर से निकला था। कुछ समय बाद जब वह लौटा, तब पत्नी और बच्चे सो चुके थे। रात में जब पत्नी किसी काम से बाहर वाले कमरे में आई, तो मनोज फंदे पर लटका हुआ मिला। घबराई पत्नी ने तुरंत पड़ोसियों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक मनोज पर किसी भी तरह का कर्ज नहीं था। घटना से कुछ समय पहले उसने विदिशा में अपने साले से भी फोन पर सामान्य बातचीत की थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें