शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी
इंदौर

कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना

कबीट खेड़ी एस टी पी के उपचारित जल की रिवर्स पंपिंग से कान्ह होगी प्रवाहमान

कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना

शहर की जीवन रेखा एवं पहचान समझी जाने वाली कान्ह नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अब एकमात्र तरीका यही है कि हम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर साफ किए गए पानी को पंपिंग करके लाए और इस नदी में छोड़ा जाएं। इस नदी में जब तक निरंतर साफ पानी नहीं छोड़ा जाएगा तब तक यह साफ पानी वाली नदी के रूप में परिवर्तित नहीं हो सकती है। अब तक इसे नदी बनाने के लिए किए गए प्रयासों की नाकामी से हमें सबक सीखना चाहिए। यह जानकारी नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी के सचिव एवं पूर्व अभियंता डॉ मुकेश चौहान ने कान्ह नदी को पुनर्जीवित कर, साफ एवं शुद्ध पानी की धारा बहे इस संबंध में डेवलपमेंट फाउंडेशन एवं इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के द्वारा अभय प्रशाल में आयोजित प्रस्तुतीकरण के द्वारा दी। सांसद शंकर लालवानी, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू ने भी उदबोधन दिए। सुनिल व्यास, डॉ. आर के माथुर, डॉ. राम गुलाम राजदान, डॉ. गोतम कोठारी, डॉ. दिलीप वाघेला, सीबी सिंह, कन्हैया आहूजा, के के सोनगरिया, प्रकाश बापना, नरेंद्र तिवारी अनिल भोजे, प्रणिता दीक्षित, शफी मोहम्मद शेख, कोमल प्रसाद, आलोक खरे आदि उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 5