शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता
इंदौर

इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला

शहर के मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। अब 24 घंटे में ही तापमान गिर गया है और हवा का रुख भी बदल गया है। वैज्ञानिकों का कहना

शहर के मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। अब 24 घंटे में ही तापमान गिर गया है और हवा का रुख भी बदल गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इंदौर के मौसम में ऐसे बदलाव होते रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार कल इंदौर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। यह तापमान परसों 29.2 डिग्री सेल्सियस था। उस दिन तापमान सामान्य था। इसी प्रकार न्युनतम तापमान कल 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। एक दिन पहले यह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो कर सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। कल हवा की रफ्तार भी 15,0 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि एक दिन पूर्व हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

तापमान के परिवर्तन के साथ हवा का रूप में बदल गया। अब इस मौसम में दिन के समय में इंदौर में लोगों को फिर से गर्मी लगने लगी है। शाम से लेकर रात तक और सुबह जल्दी ठंड का एहसास होता है। ठंड भी ऐसी नहीं पड़ रही है कि व्यक्ति कांप जाएं। केवल नाम की ठंड पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड के तेवर तेज होंगे। फिर भी कम बारिश होने के कारण पिछले सालों की तुलना में इस बार ठंड कम पड़ेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 4