शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी
इंदौर

फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

संविधान दिवस भी मनाया

फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अनुराग यादव ने बताया कि आप पार्टी ने संविधान दिवस एवं पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के साथ ही पार्टी ने शहर के दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। फूटी कोठी क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं के साथ हो रही कार्रवाई और उनके रोजगार पर मंडरा रहे संकट को लेकर पार्टी ने विक्रेताओं के पक्ष में आवाज उठाई। पार्टी ने मांग की कि गरीब और मेहनतकश लोगों की आजीविका प्रभावित करने से पहले उनके लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं कृष्णबाग कॉलोनी (ग्राम खजराना) में मकानों को तोड़े जाने से प्रभावित बेघर परिवारों के पुनर्वास, उचित आर्थिक मुआवजे और कथित भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। यादव ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास दिया जाए तथा सब्जी विक्रेताओं को सम्मानजनक तरीके से रोजगार करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि संविधान में दिए गए समानता, न्याय और सम्मान के अधिकारों को जमीन पर लागू करवाना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 4