शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला
इंदौर

1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा

1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत

1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा

मध्यप्रदेश शासन द्वारा पशुपालकों को पशु प्रजनन संबंधी सेवाएं सुगमता, सुलभता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इस नवीन व्यवस्था के तहत अब पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा के लिए पशु चिकित्सा संस्थाओं तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पशुपालक 1962 कॉल सेंटर पर फोन कर घर बैठे ही कृत्रिम गर्भाधान की सेवा प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रशिक्षित मैत्री कार्यकर्ताओं के माध्यम से पशुपालकों को घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पशुपालक 1962 कॉल सेंटर पर संपर्क कर अपनी मांग दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त मांग के आधार पर संबंधित मैत्री कार्यकर्ता पशुपालक के घर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान की सेवा प्रदान करेंगे। यह नवीन व्यवस्था पायलट परियोजना के रूप में इंदौर जिले में 25 नवंबर से प्रारंभ की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 5