शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी
इंदौर

महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर

एमओजी लाइंस की 53 हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगी नई टाउनशिप, डेवलपर को मिलेगा बेचने का अधिकार।

महूनाका के पास एमओजी लाइंस की सरकारी जमीन पर एक बार फिर बड़ा खेल शुरू हो गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड ने 53,000 वर्गमीटर जमीन के विकास के लिए दूसरी बार टेंडर निकाल दिया है। पहली बार में बात नहीं बनी, तो अब फिर से जारी किया है।

क्या है पूरा प्रोजेक्ट?

महू नाका के पास एमओजी लाइंस लैंड पार्सल-2 की 53 हजार वर्गमीटर जमीन यानी करीब 13 एकड़ से ज्यादा जमीन। इस जमीन को इंदौर स्मार्ट सिटी के एबीडी मास्टर प्लान विशेष और विकास नियंत्रण विनियम के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इसमें डेवलपर जमीन का डिजाइन बनाएगा, अपने पैसे से बनाएगा, और बनाकर बेचेगा भी। सरकार को सिर्फ नियम के हिसाब से विकास चाहिए। डेवलपर को अपनी टेक्निकल प्रपोजल में ही बताना होगा कि वह इस जमीन पर प्लॉटिंग करेगा या मल्टी-स्टोरी टाउनशिप बनाएगा। उसी प्लान के हिसाब से उसे विकसित यूनिट और ओपन स्पेस बेचने का अधिकार दिया जाएगा।

कितना बड़ा है यह सौदा?

विवरणराशि
टेंडर फॉर्म की कीमत50,000 रुपये
बिड सिक्योरिटी (ईएमडी)8,74,50,000 रुपये
रिजर्व प्राइस3,49,80,00,000 रुपये

यानी कीमत करीब 349 करोड़ 80 लाख रुपये। यह इंदौर के सबसे प्राइम इलाकों में से एक का सौदा है।

पहली बार क्यों नहीं बनी बात?

स्मार्ट सिटी ने इसे सेकेंड कॉल लिखा है, यानी पहली बार में बात नहीं बनी। उस वक्त 4 कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट को लेने में रुचि दिखाई। इसमें से एक कंपनी ने अपना फायनेन्शियल आफर गलत लिफाफे में रख दिया इसके कारण मामला बिगड़ गया।

क्यों है यह जमीन इतनी खास?

एमओजी लाइंस की जमीन कभी सरकारी क्वार्टरों और दफ्तरों की थी। अब री-डेन्सिफिकेशन पॉलिसी के तहत सरकार इन पुरानी जमीनों को नए सिरे से विकसित कर रही है। एक तरफ एमओजी लाइंस पार्सल-1 में स्मार्ट सिटी ने इलेक्ट्रिफिकेशन और सबस्टेशन के बदले जमीन देने वाला टेंडर निकाला था, तो दूसरी तरफ पार्सल-2 में सीधे 53 हजार वर्गमीटर पर टाउनशिप बनाने का टेंडर आ गया है। मतलब, महू नाका आने वाले 2-3 साल में इंदौर का सबसे नया और सबसे महंगा रिहायशी इलाका बनने जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 4