शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

इंदौर के सैफी चौराहा पर हार्डवेयर दुकान में आग, एक घंटे में पाया काबू

5 हजार लीटर पानी डालकर एक घंटे में पाया काबू

इंदौर के सैफी चौराहा पर हार्डवेयर दुकान में आग, एक घंटे में पाया काबू

जवाहर मार्ग स्थित सैफी चौराहा के पास देर रात एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया। आग से दुकान में रखा कंप्यूटर सिस्टम, कागजात और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सैफी चौराहा के पास दुकान में आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद गांधी हॉल स्टेशन से एएसआई सुशील दुबे के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि बाहर लगे इलेक्ट्रिक पैनल में भड़की चिंगारी ने दुकान के भीतर तक आग पहुंचा दी। दमकल कर्मियों ने लगभग 5 हजार लीटर पानी की बौछार कर एक घंटे में हालात पर काबू पाया।

दुकान संचालक का नाम सतीश बताया गया है। देर रात आग की लपटें उठने से आसपास के व्यापारियों व राहगीरों में खलबली मच गई थी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी; आग बुझने के बाद कारोबारियों ने राहत ली। इसी रात पंचशील नगर में कचरे में आग लगने की सूचना भी मिली थी, हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पा लिया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 12