संयुक्त किसान मोर्चा ने कल विरोध दिवस मनाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सांची दूध संघ अधिकारी को सौपा। दूध का भाव 12 रु. प्रति फैट करने, अहिल्यापथ योजना निरस्त करने और इंदौर को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित स्थानीय एवं राष्ट्रीय मांगें उठाईं। किसानों की स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ किसानों और मजदूरों की लंबित राष्ट्रीय मांगों के निराकरण की मांग की गई। सांची दूध संघ 12 रु. प्रति फैट से दूध खरीदे, मुख्यमंत्री की घोषित 5 रु. प्रति लीटर दूध बोनस राशि का भुगतान किया जाए। आईडीए की अहिल्यापथ योजना निरस्त की जाए तथा प्रभावित किसानों की जमीनों से टीएनसी, डायवर्शन एवं अन्य प्रतिबंध हटाए जाएं। जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हो, उनसे होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाए, इन्दौर जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत और मुआवजा दिया जाएं। नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना से ग्रामीण तालाबों को जोड़कर उनमें पानी पहुंचाया जाए। किसानों के खेतों तक बारहमासी रास्तों के लिए खेत सड़क योजना शुरू की जाए। कृषि उपज मंडियों एवं सहकारी संस्थाओं के चुनाव शीघ्र कराए जाएं तथा किसानों की खाद, बीज, बिजली एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाए। सहित कई मुद्दे शामिल थे। मांगों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, महेश गोड़, चंदन सिंह बड़वाया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






