शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला
इंदौर

संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान में निहित

संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और अपने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के मूल भावों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करते हुए अपने शासकीय दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 5