शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी

अनियंत्रित कार दुकान का शटर तोड़ घुसी, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी

महू थाना क्षेत्र स्थित मेहता की चाल इलाके में एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर मौजूद सांड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सांड की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित कार पास ही स्थित एक किराना दुकान के शटर से जा टकराई।

महू पुलिस के अनुसार, पीड़ित दुकान संचालक रमेश महेश्वरी (निवासी मेहता की चाल) की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी 09 सीए 8224 के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरियादी ने बताया कि आरोपी चालक कार को अत्यधिक तेज गति से चला रहा था, जिसने पहले सांड को रौंदा और फिर दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का शटर भी पूरी तरह टूट गया।

पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 12