इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में नकली पुलिस अधिकारी बनकर अड़ीब़ाजी और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर चार बदमाश एक अधिकारी बताया और गालियां देते हुए फरियादी को व्यक्ति के घर में जबरन दाखिल हो गए और जबरन साथ चलने के लिए धमकाने लगे। जान से मारने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगे। आरोपी जेब में रखे नगद रुपये छीनने के बाद और पैसों का दबाव बनाने लगे, तभी परिजन के आ जाने पर आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आजाद नगर स्थित हुसैनी सुनकर फरियादी का बेटा फैजान खान मौके पर मस्जिद वाली गली निवासी इमरान पिता अनवर खान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था, तभी चार लोग जबरन दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। फरियादी ने उनमें से दो आरोपियों की पहचान भैया पठान और शाहरुख पेट्रोल दोनों निवासी आजाद नगर के रूप में की, जबकि उनके साथ दो अन्य अज्ञात साथी भी मौजूद थे। घर में घुसते ही चारों आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस का
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर इमरान से रुपयों की मांग की। इस दौरान आरोपी शाहरुख पेट्रोल ने फरियादी की जेब में रखे 4,000 रुपये नगद जबरन निकाल लिए। इसके बाद भी बदमाशों का पेट नहीं भरा और वे फरियादी पर घर से और रुपये लाकर देने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच घर के बाहर शोर-शराबा और हंगामा
पहुंच गया। बेटे को आता देख और पकड़े जाने के डर से चारों आरोपी बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर तेजी से फरार हो गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



