गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
खेल

बॉलर्स के कारण हम थोड़ा पीछे रह गए

कप्तान श्रेयस बोले

बॉलर्स के कारण हम थोड़ा पीछे रह गए

हैदराबाद। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 24 रनों की हार झेलने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। 248 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 223 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच के बाद कप्तान अय्यर ने अपनी टीम की कमियों और हार के मुख्य कारणों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया इस मैच में क्यों हार गई। हार की वजह बताते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैच का पासा गेंदबाजी के दौरान ही पलट गया था। अय्यर ने कहा, हार की शुरुआत हमारी गेंदबाजी से हुई। हम अपनी लाइन और लेंथ को सही तरीके से एक्जीक्यूट नहीं कर सके। जब आप 250 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आपको एक खास पैटर्न से बल्लेबाजी करनी होती है। मुझे अपनी टीम की रन चेज की अप्रोच पसंद आई, लेकिन हम अपनी गेंदबाजी योजनाओं को लागू करने में दुर्भाग्यशाली रहे और वहीं हम थोड़ा पीछे रह गए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक न मिलना भारत की धीमी शुरुआत की वजह बना? तो अय्यर ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं है, हम उस वक्त भी 12 रन प्रति ओवर की औसत से रन बना रहे थे। बात सिर्फ इतनी थी कि विंडीज गेंदबाजों ने अपने प्लान्स को सही तरीके से लागू किया। पिच से भी गेंद थोड़ा रुककर और उछाल के साथ आ रही थी, जिसका फायदा उनके गेंदबाजों ने उठाया।

हार के बावजूद बल्लेबाजों के जज्बे की तारीफ

248 के स्कोर के जवाब में 223 रन तक पहुंचने वाले अपने बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कप्तान ने कहा कि जब आप 250 का पीछा करते हुए 220 से अधिक रन बनाते हैं, तो हर खिलाड़ी की अप्रोच और एटीट्यूड साफ झलकता है। उन्होंने आगे कहा, हमारा अप्रोच आगे भी ऐसा ही रहेगा। गेंदबाजी को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, बात सिर्फ सही एक्जीक्यूशन और फ्रेश माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरने की है। मिडल ओवरों में मैच हमारे हाथ में आ रहा था, लेकिन विरोधी टीम ने अच्छी वापसी की। अब सीरीज 2-2 से बराबर है और बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां व अंतिम मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11