राऊ थाना क्षेत्र में ब्रेकर बनवाने और घरों में गंदा पानी आने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक महिला के साथ घर के बाहर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने ब्रेकर बनवाने और कॉलोनी का गंदा पानी उनके घर में आने को लेकर विवाद चल रहा था। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी पम्मी उर्फ प्रीतो ने गुस्से में आकर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने घर के बाहर रखे गमलों में तोड़फोड़ कर दी और पीड़िता के साथ झूमाझपटी करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए और चोट आई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




