गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता पर लगातार दबाव बना रहा था आरोपी, पूर्व से जेल में बंद है दुष्कर्म का आरोपी

दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खजराना थाना में दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट में चल रही गवाही और साक्ष्य को प्रभावित करने के लिए पीड़िता पर लगातार दबाव बनाने और उसे धमकाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जेल दाखिल कर खजराना पुलिस के अनुसार, गत 18 अप्रैल को थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उक्त आरोपी आज दिनांक तक न्यायिक हिरासत में जेल में निरुद्ध है। जेल में दिया है। बंद आरोपी अब्दुल अजीज के पिता एजाज पिता महबूब खान, निवासी अशरफी नगर, खजराना द्वारा लगातार दुष्कर्म पीड़िता पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा था कि वह अदालत में अपनी गवाही और साक्ष्य बदल दे। आरोपी लगातार पीड़िता को परेशान कर रहा था और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खजराना थाना पुलिस ने तुरंत आरोपी एजाज के खिलाफ नया प्रकरण पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के निर्देशन में मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को धमकाने और परेशान करने वाले आरोपी एजाज को धरदबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12