इंदौर। आगामी जूनियर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता जो 17 से 20 अक्टूबर तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित होने जा रही है, उसके लिए मध्य प्रदेश रोल बॉल संघ ने अपनी दोनों वर्गों की टीमों की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह चौहान एवं सचिव श्री हेमंत जोशी द्वारा टीम की घोषणा की गई। बालिका वर्ग की टीम इस प्रकार है: कप्तान – संस्कृति पटेल, हावरा, वंशिका, यजवी, रिशा, अनुवा, दिव्या। बालक वर्ग की टीम इस प्रकार है: कप्तान – मयूर, वेदांत, रेयांश, नमन, तपिश, केशव, सात्विक, हितार्थ, निशचित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






