गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ

इंदौर। डेली कॉलेज ने विद्यार्थियों की खेल संबंधी सुविधाओं में इज़ाफा करते हुए तीरंद़ाजी के प्रशिक्षण की नींव रख दी। इससे विद्यार्थियों में काफी प्रसन्नता का माहौल है। इस अवसर…

तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ

इंदौर। डेली कॉलेज ने विद्यार्थियों की खेल संबंधी सुविधाओं में इज़ाफा करते हुए तीरंद़ाजी के प्रशिक्षण की नींव रख दी। इससे विद्यार्थियों में काफी प्रसन्नता का माहौल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंद़ाज चिऱाग विद्यार्थी मौजूद थे। समारोह की शुरुआत में डेली कॉलेज की प्राचार्या डा. गुनमीत बिंद्रा ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया तथा अपने उद्बोधन में डेली कॉलेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं का उल्लेख करते हुए तीरंद़ाजी प्रशिक्षण के इस नवीन प्रकल्प की जानकारी दी। दोनों अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में डेली कॉलेज में विद्यार्थियों को तीरंद़ाजी के प्रशिक्षण की सुविधा को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11