इंदौर। 23से26 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाली 70वीं राज्य शालेय फेंसिंग चैंपियनशिप में अनय उपाध्याय, जयदीप वर्मा और राधिका सहीते भाग लेंगे। कोच मास्टर सईद आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत तीनों खिलाड़ी ईपी इवेंट में भाग लेंगे। 13 अक्टूबर को गुरुकुल एकेडमी, खकनार जिला बुरहानपुर में आयोजित इंदौर संभाग स्तरीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर 14 ईपी इवेंट में अनय उपाध्याय स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं जयदीप वर्मा ने रजत पदक तथा बालिका वर्ग के अंडर 14 ईपी इवेंट में राधिका सहीते ने स्वर्ण पदक प्राप्त श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा ने शुभकामनाएं दी। किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




