को दबोच लिया है। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्ती से पूछताछ की, जिससे गाड़ी चोरी की होने का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, तुकोगंज थाने की टीम रोशनसिंह भंडारी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे दोपहिया वाहन एमपी 44 एमएन 7925 के चालक को रोका गया। जब्ती और पूछताछ के दौरान पकड़ा गया आरोपी पिता लक्ष्मण, शिवम निवासी ग्राम मूल देवला, जिला खंडवा, हाल मुकाम शांति नगर, मूसाखेड़ी गाड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर सामने आया कि यह वाहन गत 2 अक्टूबर को चोरी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


